Wednesday, 15 February 2012

एक बार तो आ जाओ


तुम  दूर सही मुझसे
सपनो में तो आ जाओ
बेचैन मेरे दिल को
पल भर बेहला जाओ
कोई लम्हा नहीं कटता
तुम्हे चाहे बिना जाना
यादों से निकल कर तुम
मेरे सामने आ जाओ
बेताब सी धड़कन है
ना नींद है आँखों में
बेख़ौफ़ तबियत की
कोई वजह तो बता जाओ
बस इतनी सी ख्वाहिस हैं
नादान मेरे दिल की
फिर आ के चले जाना
एक बार तो आ जाओ !!!

No comments:

Post a Comment